|| प्यारी बरसात ||

       प्यारी बरसात

बरसात का है मौसम आया
कितनी प्यारी है बरसात ।

पानी रिमझिम जुगनू टिमटिम
जंगल फिर से हरे हुए हैं
नदिया नाले भरे हुए है।।

बरसात का है मौसम आया
कितनी प्यारी है बरसात ।

भीग रहे है सबके घर आँगन
आसमान भी शोर मचाये
बादल के है मौज दिन रात ।।

बरसात का है मौसम आया
कितनी प्यारी है बरसात ।

खेतो में फैली हरियाली
इन्द्र धनुष का रंग निराली
मुस्काती फूलो की हरियाली
जैसे कोई शुगंध की बारात ।।

बरसात का है मौसम आया
कितनी प्यारी है बरसात ।

रंग बिरंगे छाते लाएं
जो जिसके मन भाय ।।

बरसात का है मौसम आया

कितनी प्यारी है बरसात ।
                                 
                                  :-अमितेश कुमार गुप्ता

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

समझ😑

||नज़रे मिलाऊँ कैसे?||🤔

।। ज़िन्दगी।।